भारत में प्रस्तावित एकीकृत थिएटर कमांड (ITCs) की स्थापना बदलते युद्ध स्वरूप के अनुरूप देश की सैन्य संरचना के पुनर्गठन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। प्रस्तावित थिएटर कमांड पर अंतिम रिपोर्ट फिलहाल सरकार के विचाराधीन है, जिससे यह सैन्य पुनर्गठन प्रक्रिया निर्णायक चरण के और करीब पहुँच गई है। इसका उद्देश्य अलग-अलग सैन्य सेवाओं की पृथक कार्यप्रणाली से आगे बढ़ते हुए संयुक्तता (Jointness), एकीकृत कमान तथा सैन्य संसाधनों के अधिक प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना है। यह इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि भविष्य के युद्धों के एक साथ कई क्षेत्रों में लड़े जाने की संभावना बढ़ रही है।
संयुक्तता से बहु-क्षेत्रीय एकीकरण की ओर
कार्यान्वयन की चुनौतियाँ
भारत की युद्धक क्षमता का सुदृढ़ीकरण
एकीकृत थिएटर कमांड को भारत के एकीकृत बहु-क्षेत्रीय युद्ध क्षमता की ओर संक्रमण के लिए संस्थागत आधार के रूप में देखा जाना चाहिए। इसकी सफलता केवल कमांड संरचनाओं के पुनर्गठन पर निर्भर नहीं करेगी, बल्कि वास्तविक संयुक्त सैन्य संस्कृति, परस्पर-संचालनीय तकनीकों और त्वरित निर्णय-निर्माण की क्षमता विकसित करने पर निर्भर करेगी। प्रभावी ढंग से लागू किया गया यह सुधार भारत की जटिल एवं प्रौद्योगिकी-आधारित संघर्षों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय सैन्य संसाधनों के अधिक प्रभावी एवं एकीकृत उपयोग को सुनिश्चित कर सकता है।